{"_id":"5b957270867a557fee025b14","slug":"121536520816-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहादत दिवस और भारत बंद को लेकर मंडल में सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहादत दिवस और भारत बंद को लेकर मंडल में सतर्कता
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। नक्सलियों संगठनों के शहीद दिवस मनाने और 10 सितंबर को झारखंड बंद करने की घोषणा व पेट्रोलियम पदार्थ की कीमतों में बढ़ोत्तरी के विरोध में कांग्रेस, वामपंथी संगठनों के भारत बंद के आह्वान पर स्थानीय रेल मंडल में एलर्ट घोषित किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी सहित अन्य रेलवे के विभागों को सतर्क किया गया है।
माओवादी संगठनों ने अपने साथियों की मौत को शहादत का दर्जा देते हुए दस सितंबर को शहादत दिवस मनाने की घोषणा की है। इसके तहत सोमवार को झारखंड बंदी की घोषणा की गई है। दूसरी तरफ वामपंथी संगठन, कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों ने पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमत के विरोध में दस सितंबर को भारत बंद कर आह्वान किया है। इसके पहले एससी एसटी एक्ट में संशोधन के लिए सवर्ण समाज के लोगों का भारत बंद के दौरान जगह जगह रेलवे को रोक दिया था। चंदौली में भी सियालदह अजमेर एक्सप्रेस को दो घंटे तक रोक दिया था। दस सितंबर को एक बार फिर विपक्षी दलों के भारत बंद को देखते हुए मंडल में सतर्कता का निर्देश दिया गया है। मंडल का बड़ा क्षेत्र झारखंड में पड़ता है। ऐसे में नक्सलियों के बंदी को देखते हुए विशेष चेकिंग के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन पर विशेष चेकिंग अभियान चलाने के साथ रेलवे पटरियों और रेलवे पुलों पर विशेष निगरानी और सुरक्षा के निर्देश दिया। जरूरत पड़ने पर महत्वपूर्ण ट्रेनों के आगे पायलट इंजन चलाने का भी निर्देश दिया है। चालकों को रेल पटरियों के आस पास संदिग्ध व्यक्ति अथवा वस्तु दिखते ही कंट्रोल को सूचित करने निर्देश दिया है। इस संबंध में वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्र ने बताया कि नक्सलियों के झारखंड बंद के साथ भारत बंद के आह्वान पर एलर्ट जारी किया गया है और सुरक्षा बलों को सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।