फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं डग्गामार वाहन

सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं डग्गामार वाहन

Mon, 27 Aug 2018 12:52 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ रहे हैं डग्गामार वाहन

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले के विभिन्न मार्गों पर डग्गामार वाहनों की भरमार है। इनके खिलाफ न तो अभियान चलाया जाता है और न न ही इन वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है। निमयों का पालन कराने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात होते है वहीं एआरटीओ विभाग का सचल दस्ता सड़क पर दौड़ता रहता है। मगर आंख बंद किए अफसरों की लापरवाही से मौत के वाहन सड़कों पर चल रहे हैं।
जनपद में चालीस से सवारी वाहनों के अवैध स्टैंड धड़ल्ले से चल रहे है। जहां से करीब बीस हजार कामर्शियल वाहनों का संचालन होता है। इनमें आटो और जीप काफी संख्या में है। निमयों को अनुसार किसी भी सवारी वाहन में निर्धारित लोगों से अधिक सवारियों को बैठाने की इजाजत नहीं है। लेकिन इसकी परवाह किए बगैर आटो, जीप, मैक्स, मार्शल आदि में सवारियों को ठूंस कर भरा जाता है। यह सब पिकेट पर तैैनात स्थानीय और यातायात पुलिस की आंखों के सामने होता है। वहीं सड़कों पर परिवहन विभाग के अधिकारी भी फर्राटा भरते रहते हैं। इसके बाद भी ऐसे वाहन दौड़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सैयदराजा, चंदौली, अलीनगर, चकिया, सकलडीहा, चहनियां, कमालपुर, मुगलसराय से सर्वाधिक डग्गामार वाहनों का संचालन होता है। हैरानी की बात यह है कि सड़क पर वाहनों को नियम से चलाने के लिए जगह-जगह पिकेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाती है। वहीं एआरटीओ की विभाग की ओर से सचल दस्ता भी सड़क पर गश्त करता है। लेकिन हकीकत यह है कि जहां पुलिस अभियान के तहत सिर्फ हेलमेट, इंश्योरेंस और अन्य अनियमितता पर वाहनों का चालान करने तक सीमित है। वहीं एआरटीओ के अधिकारी हाईवे पर फर्राटा भरते हैं लेकिन वाहनों पर सवारी लटकाकर चलने वाले वाहनों पर नजर नहीं पड़ती है। डग्गामार वाहनों चालकों को कहना है कि जगह पिकेट पर पुलिसकर्मियों और परिवहन विभाग को दस्तूरी देेेनी पड़ती है इसके चलते यदि अतिरिक्त सवारी वाहनों में न भरी जाए तो काफी नुकसान होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed