{"_id":"5b22c4204f1c1bfd6e8b7bc3","slug":"121529005088-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल परीक्षा में तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल परीक्षा में तीन अभ्यर्थी अनुपस्थित
Updated Fri, 15 Jun 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। वर्ष 2015 बैच के सिपाही पदों के लिए होने वाली भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों का पुलिस लाइन में मेडिकल परीक्षण चल रहा है। गुरुवार को मेडिकल परीक्षण के लिए 60 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। लेकिन केवल 57 लोग ही मेडिकल परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा नियंत्रक आरआई शिव नारायन यादव की देखरेख में चिकित्सकों की टीम ने अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया।
हाईकोर्ट के आदेश के बाद पुलिस भर्ती प्रक्रिया 2015 को पूरा करने के लिए गुरुवार को तीसरे दिन पुलिस लाइन में चयनित अभ्यर्थी अपने दस्तावेज संग पुलिस लाइन परिसर में जमा हुए। चिकित्सकों की टीम पहुंचने के बाद अभ्यर्थियों के शारीरिक जांच-पड़ताल का काम शुरू हुआ। पांच सदस्यीय चिकित्सकों की टीम में डा. पी लाल, डा. राधेश्याम, डा. आनंद, डा. अभिषेक सिंह, डा. जेपी सिंह ने संयुक्त रुप से अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण किया। वहीं पुलिस लाइन के बाहर अभ्यर्थियों के अभिभावकों का भी जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन