{"_id":"5a6e2a864f1c1bb3208b6012","slug":"121517169286-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली आपूर्ति ठप होने से सैकड़ो गांव अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली आपूर्ति ठप होने से सैकड़ो गांव अंधेरे में
Updated Mon, 29 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चहनियां। चहनियां धानापुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान मेन केबल क्षतिग्रस्त होने के कारण कस्बा स्थित उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। इससे विकास खंड 108 गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल और सिंचाई की समस्या उत्पन्न हो गई है। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है।
स्थानीय उपकेंद्र से विकास खंड के नौ दर्जन से अधिक गांवों में बिजली आपूर्ति होती है। लेकिन शुक्रवार की शाम से अचानक बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों में हहाकार मच गया है। जहां बिजली न होने से सरकारी और निजी नलकूप ठप हो गए है। वहीं जल निगम से पानी की आपूर्ति न होने से लोगों को पेयजल के लिए इधर उधर भटक रहे है। ग्रामीण अतुल रत्न मिश्र, जयप्रकाश यादव, सुनील यादव, शुभम चौहान, जितेंद्र मिश्र, योगेंद्र आदि ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों और अधिकारियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में बिजली व्यवस्था एकदम चरमरा गई है। बार बार गुहार लगाने के बाद भी कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। चेताया कि जल्द बिजली व्यवस्था बहाल नहीं हुई तो ग्रामीण उपकेंद्र का घेराव करेंगे। इस संबंध में अवर अभियंता सुभाष यादव ने बताया कि चहनियां धानापुर मार्ग पर लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क निर्माण के दौरान मेन केबल छतिग्रस्त हो गया है। जिससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। केबल की मरम्मत के लिए कर्मचारी लगे हुए है। जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।