{"_id":"598b63ae4f1c1b83758b45ce","slug":"121502307246-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजयूमो ने निकाला मशाल जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजयूमो ने निकाला मशाल जुलूस
Updated Thu, 10 Aug 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
मशल जुलूस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने नगर स्थित सुभाष पार्क से अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान क्रांतिकारियों को नमन किया गया और जातिवाद, धर्मवाद, भ्रष्टाचार से आजादी का आह्वान किया गया।
इसके पूर्व हुई गोष्ठी में पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि से 9 अगस्त 1942 को आजादी की नींव रखी कहा कि आज हम सभी को भारत को स्वच्छ करने का प्रण लेना चाहिए। भाजपा को भ्रष्टाचार, भाषावाद, धर्मवाद, जातिवाद से आजादी दिलानी है। जिला कोषाध्यक्ष अखिल पोद्दार ने कहा कि देश के विघटन के बाद अंग्रेजों ने जिस तरीके से हम लोगों पर अत्याचार किया सभी भारतीयों के खिलाफ क्रूरता पूर्वक अत्याचार कर हमें अलग-थलग किया लेकिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी की अलख जगाई। इस अवसर पर शशि शंकर सिंह, अमित सिंह, राहुल जायसवाल, अखिल पोद्दार, सुधीर चौहान, आशीष तिवारी, आकाश पांडेय, अरुण मोदनवाल, अतुल जायसवाल, गोविंद केशरी, विकास सिंह, संजय जायसवाल, विक्की जायसवाल, अजीत जायसवाल, विजय प्रजापति, बबलू जायसवाल, आकाश, राहुल सिंह, रोहित जायसवाल, राहुल अग्रहरि, अशोक सिद्धार्थ, भानू तिवारी, सुनील विश्वकर्मा, संतोष यादव, अभिजीत यादव, बबलू यादव, जैनेन्द्र दुबे, राजकुमार जायसवाल, राजू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन