फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   12 samples were taken from ice cream factories, 54 kg of goods were destroyed

Chandauli News: आइसक्रीम के कारखानों से लिए 12 नमूने, 54 किलो सामान कराया नष्ट

Sun, 25 May 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
12 samples were taken from ice cream factories, 54 kg of goods were destroyed
पीडीडीयू नगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने अभियान चलाकर आइसक्रीम के कारखानों में जांच की। इस दौरान टीम ने कारखानों से आइसक्रीम के 12 नमूने लिए। प्रारंभिक जांच में खराब मिलने पर टीम ने आइसक्रीम बनाने में प्रयुक्त होने वाले 54 किलो सामान नष्ट करा दिया।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में आइसक्रीम की मांग बढ़ जाती है। उधर, मुनाफा कमाने के चक्कर में आइसक्रीम निर्माता कृत्रिम रूप से पकाए गए फलों तथा दूषित खाद्य पदार्थों और फलों के जूस का इस्तेमाल करते हैं। आइसक्रीम जमाने के लिए इस्तेेमाल कंटेनर का रखरखाव भी ठीक ढंग से नहीं करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से तीन दिन तक अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य) कुलदीप सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केएन त्रिपाठी ने बताया कि जांच के दौरान टीम ने आइसक्रीम बनाने में प्रयुक्त होने वाले 54 सामान नष्ट करा दिया। इस दौरान जांच के लिए 12 आइसक्रीम के नमूने लिए। टीम ने चंदौली बाजार से तीन विभिन्न प्रकार के आइसक्रीम के नमूने लिए। बिजूरियाबीर बखरा और भोजपुर स्थित आइसक्रीम कारखानों से एक-एक नमूने लिए। इसके अलावा रामनगर में पांच नमूने लिए। इसके अलावा चंदौली में मठ वाली गली और शंकर मोड़ से आइसक्रीम के एक-एक नमूने लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed