फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   12 polling parties formed for the Legislative Council elections

विधान परिषद चुनाव के लिए बनाइ गई 12 पोलिंग पार्टियां

Sat, 26 Mar 2022 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
12 polling parties formed for the Legislative Council elections
चंदौली। जिले में नौ अप्रैल को होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए 12 पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। इसमें नौ बूथों पर मतदान कराएंगी। वहीं तीन रिजर्व में रहेंगी। नौ सेक्टर, पांच जोनल और दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

जिले में विधानपरिषद चुनाव की तैयारी जोरों पर है। नौ अप्रैल को मतदान होगा। जिले के 1720 मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। वोटिंग के लिए ब्लाकों में नौ मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। अधिकतम 16 किलोमीटर के दायरे में एक मतदान केंद्र बनाया जाएगा। मतदान के बाद बैलेट बाक्स वाराणसी स्थित स्ट्रांग रूम में जमा किया जाएगा। 12 तारीख को मतगणना होगी। वहीं नियामताबाद में सबसे अधिक, नौगढ़ में सबसे कम मतदाता हैं।विधान परिषद के चुनाव की तैयारी युद्ध स्तर पर शुरू हो गई हैं। जनपद में कुल 1720 मतदाता हैं। इसमें चहनियां ब्लाक में 197 मतदाता हैं। इसमें 101 पुरुष व 96 महिला मतदाता हैं। धानापुर में कुल 195 मतदाताओं में 116 पुरूष व 79 महिलाएं शामिल हैं। इसी प्रकार सकलडीहा में 234 मतदाता हैं। इसमें 127 पुरुष व महिला मतदाताओं की संख्या 107 है। नियामताबाद ब्लाक में दो बूथ होंगे। एक बूथ ब्लाक व दूसरा नगर पालिका परिषद पीडीडीयू नगर इलाके में बनेगा। दोनों बूथों पर कुल मिलाकर 256 मतदाता हैं। इसमें 143 पुरुष व 113 महिला मतदाता हैं। बरहनी ब्लाक मुख्यालय व सैयदराजा में दो बूथों पर 181 मतदाता हैं। इसमें 113 पुरुष व 68 महिला मतदाता शामिल हैं। सदर ब्लाक में ब्लाक मुख्यालय, नगर पंचायत व जिला पंचायत में तीन बूथ बनाए जाएंगे। तीनों बूथों पर कुल 239 मतदाता हैं। इसमें 141 पुरुष व 98 महिलाएं हैं। शहाबगंज में कुल 147 मतदाताओं में 90 पुरुष और 57 महिला मतदाता हैं। चकिया में 178 मतदाताओं में 104 पुरुष व 74 महिला मतदाता हैं। नौगढ़ में कुल 83 मतदाता हैं। इसमें 43 पुरुष व 40 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन

चंदौली। विधान परिषद सदस्य चुनाव में सांसद, विधायक, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और वार्ड सभासदों के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। जनप्रतिनिधि वरीयता के आधार पर वोट देकर विधान परिषद सदस्य का चुनाव करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौली। बूथों पर सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद मतपेटी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वाराणसी स्थित स्ट्रांग रूम पहुंचाई जाएगी। वहीं मतगणना होगी। इस कार्य के लिए जिलाधिकारी स्तर से अधिकारी नामित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed