फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   12 death due to Corona, 41 new patients found, 181 healthy

कोरोना से 12 संक्रमितों की मौत, 41 नए मरीज मिले तो 181 स्वस्था

Sun, 16 May 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
12 death due to Corona, 41 new patients found, 181 healthy
पीडीडीयू नगर। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। नए संक्रमितों से ठीक होने वालों की संख्या अधिक है। रविवार को 41 नए संक्रमित मिले हैं जबकि 181 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं। वहीं रविवार को इलाज के दौरान 12 संक्रमितों की मौत हो गई। इसकी पुष्टि डीएम संजीव सिंह ने की है।
विज्ञापन

कोरोना से मरने वालों की संख्या कम नहीं हो रही है। रविवार को 12 संक्रमितों ने दम तोड़ दिया। इस तरह जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 294 हो गई है। हालांकि धीरे धीरे ही सही जिले में नए संक्रमितों की संख्या में कमी आ रही है। रविवार को मिली कोरोना रिपोर्ट में 13 महिला और 28 पुरु ष सहित 41 नए संक्रमित मिले हैं। ये सभी लोकल ट्रैवलिंग या अपने कार्यस्थल से संक्रमित हुए हैं। संक्रमितों में एक बरहनी, तीन चहनियां, पांच धानापुर, आठ नियामताबाद, एक सकलडीहा, एक शहाबगंज के रहवासी हैं। इसी तरह चकिया ग्रामीण क्षेत्र के पांच, नगरीय क्षेत्र के चार, चंदौली के 11, पीडीडीयू नगर के दो संक्रमित हैं। इनके संपर्क में आए अन्य व्यक्तियों की कांटैक्ट ट्रेसिंग की जा रही है। आज कोरोना की जांच के लिए 821 नमूने संग्रहित किए गए। वहीं 181 नए संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। इस तरह जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15746 हो गई। इनमें एक्टिव केस की संख्या 1197 है जबकि 14255 संक्रमित व्यक्ति स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed