फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   12 days, 9 teams still at large, shooter still at large

Chandauli News: 12 दिन, 09 टीमें फिर भी शूटर पकड़ से बाहर

Sun, 30 Nov 2025 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
12 days, 9 teams still at large, shooter still at large
संवाद न्यूज एजेंसी पीडीडीयू नगर । नगर में सरेराह हुई दवा कारोबारी रोहिताश पाल की हत्या के मामले में पुलिस शूटरों की पहचान अभी तक नहीं कर पाई है। शूटरों के लिए 9 टीमें लगाई गई हैं। वही घटना के 12 भी बीत चुके है, इसके बावजूद पुलिस के शूटर को नहीं पकड़ पाई है।
विज्ञापन

नगर के दवा कारोबारी रोहिताश पाल की 18 नवंबर को हुडी पहने एक शूटर ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने साजिशकर्ता के रूप में तीन व्यापारियों को जेल भेज दिया लेकिन शूटर की पहचान नहीं कर पाई। पुलिस अधीक्षक ने दावा किया था कि इस मामले में पुलिस ने 300 सीसी कैमरों को खंगाला है। सूत्रों के अनुसार पूरी घटना को अंजाम देने में तीन से चार लोगों की संलिप्तता सामने आई। सबसे हैरान करने वाला तथ्य यह है कि एक भी कैमरे में शूटर का चेहरा दिखाई नहीं दिया है। शूटर की पहचान के लिए पुलिस अधीक्षक ने 09 टीमें लगाई है। जिले से ट्रांसफर हो चुके पुलिसकर्मियों से मदद ली जा रही है। यहां तक शूटर की तलाश एसटीएफ तक कर रही है। इसके बावाजूद सभी के हाथ पूरी तरह से खाली है। शूटर की पहचान करना पुलिस के लिए अब साख का सवाल बन गया है। इस संबंध में सीओ कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि पुलिस की टीम लगातार कार्य कर रही है। शीघ्र ही घटना में सभी लोगों को पुलिस पकड़ लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed