फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   118 pregnant women found high risk

जांच में उच्च जोखिम भरी मिलीं 118 गर्भवती महिलाएं

Wed, 12 Oct 2022 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Oct 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
118 pregnant women found high risk
चंदौली। जिले के विभिन्न स्थानों पर 10 अक्टूबर, सोमवार को आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस के तहत 1150 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व हुई जांच में 118 महिलाएं उच्च जोखिम गर्भावस्था (एचआरपी) में चिह्नित की गई हैं। यह जानकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी शरण ने दी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व दिवस पर पहली बार गर्भवती की निशुल्क प्रसव पूर्व जांच करने के साथ उन्हें संस्थागत प्रसव सुविधा, परिवार नियोजन की सुविधा व पोषण के प्रति जागरूक किया गया है। इस दिवस पर विशेषज्ञ कि निगरानी में जांच की सुविधा दी जाती है। साथ ही गर्भवती के रक्तचाप, शुगर और हार्मोनल रोगों की जांच की जाती है। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती को निशुल्क जांच प्रदान करने के साथ स्वस्थ बच्चे को जन्म देने व गर्भवती को स्वस्थ जीवन प्रदान करने के साथ मातृ व शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। गर्भवती अपने घर के नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच और इलाज करा सकती हैं। उन्होंने गर्भवती को मौसमी फल, हरी साग-सब्जी, साबुत अनाज, दाल, चुकंदर और पालक का सेवन करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

चंदौली। जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता मनोज कुमार ने बताया कि इस दिवस पर मुख्य रूप से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाओं की पहचान कर चिकित्सक की निगरानी में रखा जाता है। इस दौरान गर्भवती की ब्लड प्रेशर, ब्लड, यूरिन व हीमोग्लोबिन की जांच करने के साथ उनका अल्ट्रासाउंड निशुल्क किया जाता है। उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों को उच्च चिकित्सा केंद्रों पर रेफर किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed