फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सम्मेलन में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

सम्मेलन में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

Mon, 15 Apr 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
सम्मेलन में गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां

विज्ञापन
सैयदराजा। भाजपा का विजय लक्ष्य किसान मोर्चा सम्मेलन रविवार को स्थानीय रामलीला मैदान में संपन्न हुआ। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्रनाथ पांडेय ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाई। कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य में कुशल सरकार चल रही है। उन्होंने केंद्र में एक बार फिर पार्टी की सरकार बनाने की अपील की। कहा जो अधूरे कार्य हैं उसे पूरा कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि उनके नामांकन में प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव मौर्या मौजूद रहेंगे। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राजा वर्मा ने कहा कि सेना पर विश्वास न करना विपक्ष की भूल है। सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा पुलवामा की घटना का सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। इस मौके पर घोरावल विधायक अनिल मौर्या, चकिया विधायक शारदा प्रसाद, जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, शमशेर सिंह, राजकिशोर सिंह, राजेश सिंह, सत्यप्रकाश गुप्ता, शिवशंकर पटेल, रमेश जायसवाल, प्रेम नारायण, हरिबंश उपाध्याय, संतोष खरवार, वीरेंद्र जायसवाल मौजूद थे। संचालन किसान मोर्चा क्षेत्रीय अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह पप्पू ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed