{"_id":"5ca5000abdec22147163bc35","slug":"11554317322-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम्हरिया के छात्र की प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम्हरिया के छात्र की प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी प्रयागराज में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र की प्रयागराज रेलवे जंक्शन पर मंगलवार को प्लेटफार्म के ओवरब्रिज की सीढ़ी से गिर जाने के कारण मौत हो गई। प्रयागराज जीआरपी के सिपाहियों ने मिथिलेश की जेब से मिले परिचय पत्र के आधार पर पहचान कर घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। सूचना मिलते ही परिजनों कोहराम मच गया। वहीं गांव में भी मातम पसर गया। मृत छात्र के परिजन तुरंत प्रयागराज के लिए रवाना हो गए।
गांव निवासी इंद्रेश यादव का पुत्र मिथिलेश यादव (20) बबुरा धीना स्थित अंबिका प्रसाद डिग्री कालेज में बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। कुछ दिनों से वह प्रयागराज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर रहा था। मंगलवार की दोपहर इलाहाबाद जंक्शन से ट्रेन पकड़ कर गांव आने के लिए वह एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफॉर्म पर जा रहा था। उसी समय प्लेटफॉर्म के ओवरब्रिज की सीढ़ी से पैर फिसल जाने के कारण वह नीचे आ गिरा। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जीआरपी द्वारा जैसे ही युवक की मौत की खबर परिजनों को मिलते ही घर में रोना-पीटना मच गया।मृतक चार बहन व दो भाइयों में पांचवें नंबर पर था।