{"_id":"5ca2648fbdec2256d212ae77","slug":"11554146447-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल मरीजों का हाल जानने पहुंचे अधिकारी व जनप्रतिनिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल मरीजों का हाल जानने पहुंचे अधिकारी व जनप्रतिनिधि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। गाजीपुर के अमवासती धाम से घर लौट रहे दर्शनार्थियों की बस रविवार की रात अलीनगर के चंदौली-कैली मार्ग पर पलट गई थी। इसमें 26 लोग घायल हो गए थे। वहीं 12 लोगों को रात में ही मुख्यालय के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां आठ लोगों को इलाज चल रहा है। पीड़ितों का हाल जानने रात में डीएम नवीनत सिंह चहल, सीएमओ डा.आरके मिश्र व सीएमएस डा.अरविंद सिंह चिकित्सकों के टीम संग पहुुंचे। वहीं सोमवार की सुबह पूर्व सांसद रामकिशुन जिला अस्पताल पहुंच मरीजों एवं उनके तीमारदारों से मिले। उन्होंने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं का हाल जाना।
अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवासा गांव के लोग रविवार को एक बस में सवार होकर अमवा सती देवी का दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय चंदौली कैली मांर्ग के सैदपुरा गांव के पास बस पलट गई थी। इसमें 26 लोगों घायल हो गए थे। सभी को राजकीय महिला अस्पताल पीडीडीयू नगर में भर्ती कराया गया। जहां से 12 लोगों को जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। इसमें कृष्णावती, सूखा, धनेशरा, शकुंतला, लखंती, सुमन, रामराज व बबलू का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वहीं रात में ही डीएम, सीएमओ, सीएमएस, भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी व सुशील यादव ने पीड़ितों का हाल जाना। वहीं सोमवार को पूर्व सांसद रामकिशुन अस्पताल पहुंच सीएमएस डा. अरविंद सिंह से टेलीफोनिक बातचीत कर अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं के प्रति असंतोष जाहिर किया। कहा कि सरकार द्वारा गरीबों के लिए जो सुविधाएं अस्पताल के माध्यम से मुहैया की जानी चाहिए, वह उन तक नहीं पहुंच पा रही है। इस दौरान विक्की प्रधान, निरंजन, ठाकुर प्रसाद, बेचन रहे।