फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   समाजवादी चिंतक डा. लोहिया से प्रेरणा लें कार्यकर्ता

समाजवादी चिंतक डा. लोहिया से प्रेरणा लें कार्यकर्ता

Sun, 24 Mar 2019 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
समाजवादी चिंतक डा. लोहिया से प्रेरणा लें कार्यकर्ता

विज्ञापन
चंदौली। सपा जिला इकाई की बैठक शनिवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय में हुई। इसमें प्रखर समाजवादी चिंतक व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डा. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर धूमधाम से मनाई। इस दौरान वक्ताओं ने लोहिया के सिद्धांतों पर चलने की अपील की।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने डा. लोहिया के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके व्यक्तित्व, कृतित्व एवं राजनीतिक संघर्षों पर चर्चा की। इसके अलावा क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव को उनकी श्हादत दिवस पर याद किया और श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि हम सभी को डा. लोहिया के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना होगा, तभी देश व समाज को सही राह जे जाया जा सकता है। उन्होंने गरीबों की पीड़ा को समझा और उनके जीवन में व्यापक बदलाव लाने के लिए समाजवादी विचाराधारा को फैलाया। जिला सचिव रमेश यादव ने कहा कि किसान, नौजवान परेशान है। लोग सामाजिक न्याय की आस लगाए बैठे हैं, लेकिन सरकार पूंजिपतियों को लाभान्वित करने के लिए संविधान के इतर जाकर काम कर रही है। अंत में दलितों, पिछड़ों, किसानों, नौजवानों, अल्पसंख्यकों व महिलाओं को एकजुट होकर एक मंच पर आने का आह्वान किया गया। इस दौरान अशोक कुमार यादव, आजम खान, गुड्डू यादव, विकास, शिवाजी, महेंद्र राजभर, रवि राजभर, बेचू भारती, सोनू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed