फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सपा की बैठक में लोकसभा चुनाव पर विमर्श

सपा की बैठक में लोकसभा चुनाव पर विमर्श

Wed, 06 Feb 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Feb 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
सपा की बैठक में लोकसभा चुनाव पर विमर्श
पीडीडीयू नगर/नौगढ़। समाजवादी पार्टी की बैठक मंगलवार को नगर व नौगढ़ के दुर्गा मंदिर के पोखरे पर हुई। इसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर विचार-विमर्श करने के साथ ही मतदाता सूची में छूटे नामों को जोड़ने के लिए प्रपत्र भरवाने पर चर्चा की गई। नगर के पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में लोकसभा चुनाव के लिए सेक्टर प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई। विधानसभा अध्यक्ष जलालुद्दीन अंसारी ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार को जनता से कोई सरोकार नहीं रह गया है। पूर्व प्रमुख बाबूलाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश के विश्वविद्यालयों में ओबीसी, एससी व एसटी रोस्टर प्रणाली के माध्यम से उनका अधिकार छीन रही है। केंद्र सरकार संघ के इशारे पर कार्य कर रही है। अंत में सैदपुर के पूर्व विधायक राजनाथ यादव के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया गया। इस मौके पर महेंद्र पासवान, नफीस अहमद, रमेश प्रजापति, मो. यासीन, अवधेश यादव, आफताब अंसारी, लल्लू बियार, प्रमोद, राहुल, तेजबली, कमलेश यादव, मंगल, अमित, आशुतोष मौजूद थे। इसी तरह नौगढ़ में दुर्गा मंदिर के पोखरे पर राजनाथ सिंह यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें पार्टी के पर्यवेक्षक राजेश यादव ने कहा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी बूथ प्रभारियों व सेक्टर प्रभारियों से नई मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद छूटे नामों को बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं से प्रपत्र भरवाकर नाम जोड़वाने के निर्देश दिए हैं। कहा कि सपा बसपा गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए मिलजुल कर पार्टी की नीतियों से जनता को अवगत कराएं। इस मौके पर प्रमुख रूप से पुष्पा कोल, पन्नालाल, रामनरेश, कमला, विजयी, राजनाथ खरवार, गोरख यादव, प्रेमदास विश्वकर्मा, रियाज अहमद, सुरेश कोल, लाल साहब यादव, बीरबल बनवासी, हंसराज मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed