फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को सर्वश्रेष्ठ सांसद का खिताब मिलने पर जताई खुशी

डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को सर्वश्रेष्ठ सांसद का खिताब मिलने पर जताई खुशी

Sat, 02 Feb 2019 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को सर्वश्रेष्ठ सांसद का खिताब मिलने पर जताई खुशी
पीडीडीयू नगर। भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के सदस्यों ने शुक्रवार को नगर के गल्ला मंडी चौराहे पर चंदौली सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय को सर्वश्रेष्ठ सांसद का खिताब मिलने पर खुशियां व्यक्त की। ढोल नगाड़ों की थाप पर व्यापारियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। इस मौके पर केंद्रीय बजट को ऐतिहासिक बताते हुए इसके लिए भी खुशियां व्यक्त की।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा ने कहा कि सरकार व्यापारियों के हित में काम कर रही है। बजट में भी सरकार ने प्रत्येक वर्ग को लाभ दिया है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक रमेश जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों की मांग पर जिस तरह से जीएसटी में लगातार छूट दी जा रही है। इससे व्यापारियों का हित हुआ है। कर छूट बढ़ाने से भी मध्यम वर्ग के साथ व्यापारियों को लाभ होगा। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और चंदौली सांसद डॉ. महेन्द्रनाथ पांडेय विकास के कई आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने न सिर्फ कार्यकर्ताओं का मान रखा है बल्कि अपने क्षेत्र और विकास के लिए लगातार संसद में प्रश्न पूछा है। इसी वजह से उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का खिताब दिया गया है। इससे चंदौली का मान पूरे देश स्तर पर बढ़ा है। इस मौके पर चेयरमैन संतोष खरवार, डॉ. विश्वनाथ चौहान, आशीष मिश्र, अशोक गुप्ता, क्षितिज केशरी, गीतारानी गुप्ता, गोविंद केशरी, विभूति जायसवाल, सौरभ जायसवाल, राजीव सेठ, मनोज जायसवाल, सौरभ चंद्र, महेश जायसवाल, संजय गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता, विनय वर्मा, दीना जायसवाल, अमित केशरी, शंकर पांजा, पप्पू जायसवाल, कल्लू चौहान, लक्ष्मी गुप्ता, विशाल तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed