फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   जाम के झाम में घंटों फंसा रहा एंबुलेंस

जाम के झाम में घंटों फंसा रहा एंबुलेंस

Thu, 17 Jan 2019 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
जाम के झाम में घंटों फंसा रहा एंबुलेंस
चंदौली। मुख्यालय बुधवार को पूरे दिन जाम के झाम की चपेट में रहा। सर्विस रोड पर जाम की वजह से लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। सदर कचहरी के पास सर्विस रोड जाम होने से सवारी व निजी वाहनों के अलावा कई एंबुलेंस भी फंस गईं, जिससे मौजूद मरीजों व उनके तीमारदारों को घंटों परेशान होना पड़ा। वहीं सदर कचहरी के पास तैनात होमगार्ड व पुलिस कर्मी अपने में मशगूल दिखे। जिला मुख्यालय पर जाम लगना अब आम हो गया है। पार्किंग के अभाव में सदर कचहरी के बाहर सैकड़ों दो पहिया वाहन सर्विस रोड किनारे खड़े करने से सर्विस रोड का दायरा काफी घट जाता है। साथ ही सर्विस रोड पर एक दिशा मार्ग का पालन न हो रहा है, जिससे आए दिन सर्विस रोड जाम कर चपेट में रहता है। वहीं सकलडीहा रोड स्थित रेलवे क्रासिंग के बंद होने व आसपास ओवरब्रिज निर्माण कार्य गतिमान होने से जाम की समस्या और विकराल रूप ले लेती है। पुलिस महकमा शिथिल पड़ गया, जिससे जाम की समस्या बढ़ने लगी। जिला मुख्यालय से होकर गुजरने वाले क्षेत्रीय लोग भी जाम की जद में आ जाते हैं। ऐसी स्थिति में घंटों लगने वाली जाम से लोग बिलबिला उठते हैं। अक्सर सरकारी व निजी अस्पतालों के कई एंबुलेंस जाम में फंस जाते हैं, जिससे बीमार के साथ-साथ उनके तीमारदारों को दुश्वारियों का दंश झेलना पड़ता है। जैसा कि बुधवार को मुख्यालय को देखने को मिला। मुख्यालयवासियों ने कहा कि जाम की समस्या को प्रशासन व पुलिस गंभीरता से ले और उससे निजात के उपायों को फौरी तौर पर प्रभावी करें, तभी जनता को जाम से छुटकारा मिल सकेगा। यातायात प्रभारी राजकुमार ने कहा कि जाम की समस्या को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। जाम लगने के बाद तैनात पुलिस कर्मी जाम की समस्या से लोगों को छुटकारा दिलाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed