फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर दूसरे दिन भी लगा 14 किमी जाम

सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर दूसरे दिन भी लगा 14 किमी जाम

Fri, 14 Dec 2018 12:27 AM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
सैयदराजा-जमानिया मार्ग पर दूसरे दिन भी लगा 14 किमी जाम

विज्ञापन
कंदवा। सैयदराजा-जमानिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। नो इंट्री के नियम व वाहनों के खराब होने के चलते मार्ग पर लगभग प्रतिदिन कई किलोमीटर तक जाम लग जा रहा है। जाम में फंसने से यात्री बिलबिला कर रह जा रहे हैं। गुरुवार को दूसरे दिन भी लगभग 15 घंटे जाम लगा रहा। जाम के कारण जमानिया से भदखरी तक लगभग 14 किमी एक के पीछे एक वाहन खड़े रहे।

इससे मार्ग पर आवागमन करने वाले लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ी। इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। इन गढढों में फंसकर आए दिन वाहन खराब हो जाते हैं। इससे मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। इसके अलावा जमानिया में नो इंट्री लगना और सड़क निर्माण का चल रहा कार्य भी जाम लगने का बड़ा कारण है। गुरुवार को कोदई, धमिना, असना और अमड़ा गांव के पास चार ट्रक खराब हो गए जिससे मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते जमानिया से भदखरी तक वाहनों की कतार लग गई। रास्तों के जानकर लोग तो लिंक मार्गों से निकल जा रहे थे पर क्षेत्र के रास्तों से अनजान लोग जाम में फंसे रहे। मार्ग पर लगने वाले जाम का सिलसिला कब खत्म होगा, यह लोगों के लिए यक्ष प्रश्न बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed