{"_id":"5bafd1e2867a5570ea2182ea","slug":"11538249186-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में सांप्रदायिक शिक्तियां फैला रही पांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में सांप्रदायिक शिक्तियां फैला रही पांव
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष व मंडल प्रभारी दिग्विजय सिंह ने कहा कि देश में सांप्रदायिक शक्तियां पांव पसार रही है। इसे रोकने की जरूरत है। कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे कार्यक्रम में भाग लेने आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी युग पुरुष थे, बिना शस्त्र चलाए अंग्रेजों से युद्ध लड़ने की कुशल नेतृत्व क्षमता उनमें थी।
उन्होंने कहा कि आज देश मे साम्प्रदायिक शक्तियों ने अपने पाव पसार दिए है। जिसका मुकाबला करने के लिए हमें राष्ट्रपिता के सत्य, अहिंसा और बंधुत्व के सिद्धांत को अपनाकर जन जन तक पहुंचा कर समाज से कुरितियों को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा कार्यक्रम लोगों में काफी सराहा जा रहा है। गोष्ठी में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपिता बापू सारे भारतवासियों के आदर्श तो है ही आज दुनिया उनके बताए रास्ते का अनुसरण कर रही है।
विज्ञापन
इससे पहले नगर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती सप्ताह के तहत पांचवें दिन सर्कस रोड, न्यू महाल, पटेल नगर, कैलाशपुरी, नईबस्ती , सुभाष नगर में शहर कांग्रेस ने संध्या फेरी निकाला। संध्याफेरी जुलूस में कांग्रेसजनों ने रामधुन गाया व राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांतों को जन जन तक पहुंचाया। जुलूस सुभाष पार्क पहुंचने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की। इस मौके पर देवेंद्र प्रताप सिंह, दयाशंकर सिंह, अशोक यादव, डा आनंद श्रीवास्तव, शाहिद तौसिफ, बालगोविन्द, मेवा लाल पटेल, नन्दगोपाल सिंह, विजय कुमार गुप्ता, धर्मेंद्र तिवारी, सतपाल सिंह, नवीन पाण्डेय, राकेश सिंह, संतोष तिवारी, दशरथ चौहान, महताब आलम उपस्थित थे ।
विज्ञापन