फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   लेखपालों की जगह राजस्व निरीक्षक करेंगे सत्यापन

लेखपालों की जगह राजस्व निरीक्षक करेंगे सत्यापन

Wed, 11 Jul 2018 12:52 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
लेखपालों की जगह राजस्व निरीक्षक करेंगे सत्यापन
चंदौली। लेखपालों के हड़ताल के चलते प्रमाण पत्रों के सत्यापन का कार्य राजस्व निरिक्षकों को सौंपा गया है। मंगलवार को एनआईसी में सदर तहसील में तैनात छह लेखपालों की आईडी तहसील प्रशासन के द्वारा तैयार कराया गया। एसडीएम विकास सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षक बुधवार से प्रमाण पत्रों और दस्तावेजों को सत्यापन कार्य करेंगे। इससे छात्रों और आम आदमी को काफी सहूलियत मिलेगी। प्रदेश संगठन के आह्वान पर लेखपाल विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर है। जिससे राजस्व कार्य ठप पड़े हैं और आय, जाति व निवास प्रमाण पत्र बनाने के हजारों आवेदन डंप है। लोगों की समस्याओं को देखते हुए तहसील प्रशासन की ओर से प्रमाण पत्र को होने वाले आनलाइन आवेदन के सत्यापन की जिम्मेदारी अब राजस्व निरीक्षकों को सौंपी गई है। मंगलवार को पालीटेक्निक स्थित एनआईसी में राजस्व निरीक्षकों की एनआईसी में आईडी बनवाई गई है। राजस्व निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में आने वाले आनलाइन आवेदनों का सत्यापन करेंगे। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। वर्तमान में लोकवाणी व सहज जनसेवा केंद्रों को मिलाकर स्थानीय तहसील में करीब दो हजार से अधिक आवेदन डंप पड़े हैं। इसमें छात्रवृत्ति के लिए छात्रों के आवेदनों के साथ ही लोगों की ओर से पेंशन आदि को जाति व आय प्रमाण पत्र बनवाने को किए गए आवेदन भी शामिल हैं। सदर एसडीएम विकास सिंह ने बताया कि राजस्व निरीक्षकों को आवेदनों के सत्यापन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एनआईसी के माध्यम से आईडी भी बनवा दी गई है। राजस्व निरीक्षक आनलाइन आवेदन के सत्यापन का कार्य पूरा करेंगे। इससे आवेदनकर्ताओं को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed