{"_id":"5b43b8bb4f1c1b56238b57ee","slug":"11531164859-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाह 30 एएनएम पर चला सीएमओ के कार्रवाई का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाह 30 एएनएम पर चला सीएमओ के कार्रवाई का डंडा
Updated Tue, 10 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। जननी सुरक्षा योजना के तहत गत तीन माह के संस्थागत प्रसव की शून्य प्रगति से खफा सीएमओ डा. पीके मिश्रा ने सोमवार को कार्रवाई का चाबुक चलाया। उन्होंने समीक्षा रिपोर्ट का दृष्टिगत रखते हुए जिले के 30 एएनएम की जुलाई माह से दी जाने वाली वेतन वृद्धि अग्रिम आदेश तक रोक दी। साथ ही संबंधित चिकित्सा प्रभारियों को एएनएम के खिलाफ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।
जननी सुरक्षा योजना के तहत जब स्वास्थ्य महकमे ने जनपद के विभिन्न केन्द्रों पर तैनात एएनएम के कार्यों की समीक्षा की तो चैकाने वाले आंकड़े सामने आए। तीन माह की समीक्षा में तकरीबन 30 एएनएम का कार्य शून्य पाया गया। इसके बाद मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से आरोप पत्र तैयार कर सीएमओ डा. पीके मिश्रा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोप पत्र में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ की की सुनिता तथा चकिया की कौशल्या देवी, तारा देवी और प्रिति कुशवाहा रेखा देवी, सरिता कुशवाहा, कौशल्या, साधना तथा शहाबगंज की लालमनी और नियामताबाद की कल्पना, चंद्रकिरण, निशा देवी, रेखा रानी, सुमन, शैल कुमार की प्रगति असंतोषजनक मिली। इसी तरह चंदौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की सुशीला देवी, कलावती तथा बरहनी की प्रेमा देवी, लीलावती देवी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा की आभा कुमारी, इंदूमती चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की वंदना, गंगाजली देवी तथा धानापुर सीएचसी की लालपरी, माधुरी, इंद्रावती, मंजू देवी, धनावती देवी, मंजू देवी, चिंता का कार्य असंतोषजनक पाया गया। इसे गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने 30 एएनएम को जुलाई माह से दिए जाने वाले वेतन वृद्धि लाभ को रोक दिया। हिदायत दी कि संस्थागत प्रसव में रुचि दिखाएं , अन्यथा कड़ी कार्रवाई होंगी। सीएमओ के इस कार्यवाही से केंद्रों पर तैनात एएनएम में हड़कंप की स्थिति रही। उन्होंने बताया कि लक्ष्य अनुरूप कार्य नहीं करने पर संबंधित एएनएम के खिलाफ कार्रवाई हुई है।