{"_id":"5ad3a2974f1c1b3b0b8b4be2","slug":"11523819159-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद रैक जनपद में आगमन पर जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद रैक जनपद में आगमन पर जताई खुशी
Updated Mon, 16 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कंदवा । क्षेत्रीय किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को कम्हरिया गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। इस दौरान जनपद में पहली बार रैक प्वाइंट पर खाद आने पर सांसद डॉक्टर महेंद्रनाथ पांडेय को धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।
बैठक में वरिष्ठ नेता पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने एक वर्ष में अपनी योजनाओं के माध्यम से लोगों के जीवन स्तर को सुधारने का प्रयास किया है। सड़क, बिजली, पानी, आवास की चिंता किसी ने नहीं की थी, लेकिन हमारी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के साथ समर्पित होकर कार्य किया है। कहा कि रैक प्वाइंट पर खाद आने से अब चंदौली के किसानों को समय से खाद उपलब्ध हो जाएगा। इसके लिए चंदौली जनपद के किसान व भाजपा कार्यकर्ता सांसद महेंद्रनाथ पांडेय के इस कार्य के लिए आभारी रहेंगे। इस अवसर पर परमानंद सिंह, हरीश सिंह, दिनेश तिवारी, कामेश्वर राय, संतविलास सिंह, चंद्रभान राय, संतोष बिंद, नवनीत राजभर, मधुकर मौर्य, उदयप्रताप सिंह, गुलाब सिंह, भगवती तिवारी, अविनाश बिंद, अक्षय सिंह, उदयभान सिंह मौजूद रहे। अध्यक्षता अनिल सिंह झुन्ना ने और संचालन रामजी तिवारी ने किया। (ब्यूरो)