{"_id":"5abbf2c54f1c1b522a8b474a","slug":"11522266821-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोष्ठी में महिला उत्थान पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोष्ठी में महिला उत्थान पर हुई चर्चा
Updated Thu, 29 Mar 2018 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा (ब्यूरो)। महिला एवं बाल विकास व महिला सामाख्या की ओर से बुधवार को ब्लाक सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। जिसमें महिलाओं के सम्मान और मौलिक अधिकारों पर मंथन हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ श्रवण कुमार राय ने कहा कि महिलाओं के बिना समाज का विकास अधूरा है। महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा का मौलिक अधिकार है। महिला संगठन की रेनू तिवारी, रंजना तिवारी, शशीबाला सिंह, रीना श्रीवास्तव और रचना श्रीवास्तव ने महिलाओं के उत्थान, शिक्षा, आत्मविश्वास और छवि पर चर्चा किया। इस दौरान मनोज यादव, अमित सिंह रचना, रंधा, साधना, रीता, रेनू, सुमन, रीना श्रीवास्तव, भाईलाल मौजूद थे।