{"_id":"5aaebd484f1c1bae758b61c2","slug":"11521401160-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने मचाया धमाल
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टाडांकला। क्षेत्र के नदेसर मारुफपुर स्थित राजपती देवी मेमोरियल फ्रेंडशिप फ्लावर पब्लिक स्कूल में रविवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। बच्चों ने लोकनृत्यों के माध्यम से विविध संस्कृतियों की प्रस्तुति कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इसमें बाल कलाकारों ने पंजाबी, हरियाणवी, राजस्थानी, उड़िया, बंगाली, तमिल आदि गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। इससे पहले सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर इसका उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों व खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। इस दौरान विद्यालय के निदेशक नंदकिशोर शर्मा, जोखू सिद्दकी, प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार विश्वकर्मा, सिद्धनाथ शर्मा, विरेंद्र यादव, ओमप्रकाश यादव, प्रेम प्रधान, श्याम कुमार मौजूद रहे।