फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मिलेनियम वोटर अभियान के लिए कसी कमर

मिलेनियम वोटर अभियान के लिए कसी कमर

Fri, 26 Jan 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
मिलेनियम वोटर अभियान के लिए कसी कमर

विज्ञापन
चंदौली। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक गुरुवार को स्थानीय कैंप कार्यालय पर हुई। इसमें महा मिलेनियम वोटर अभियान पर चर्चा की गई। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने का संकल्प लिया। इस दौरान मुख्य अतिथि राजेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास का जो सपना देखा है उसको साकार करने का बहुत बड़ा दायित्व युवा कार्यकर्ताओं पर है। पार्टी ने महा मिलेनियम वोटर अभियान चलाने का निर्णय लिया है ताकि नए वोटरों को भाजपा की विकासपरक नीतियों से अवगत कराते हुए उन्हें पार्टी से जोड़ा जा सके। जिला संयोजक जितेंद्र पांडेय ने कहा कि अभियान की सफलता के लिए युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ना होगा ताकि मिशन 2019 को सफल बनाया जा सके। इस दौरान अभियान के लिए टीम का गठन कर उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सर्वेश कुशवाहा, आशीष रघुवंशी, आशुतोष सिंह, अमित अग्रहरी, अखिलेश मिश्र, जय सिंह, गोविंद, सौरभ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed