फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   धूमधाम से मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती

धूमधाम से मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती

Thu, 25 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से मनाई गई कर्पूरी ठाकुर की जयंती
जयंती

विज्ञापन
मुगलसराय। नगर स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को कर्पूरी ठाकुर की 94वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर कृतित्वों पर प्रकाश डालते हुए संषर्षो को याद किया।
वक्ताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर हमेशा गरीबों, मजदूरों, दलितों एवं पिछड़े लोगों के लिए सामंतवादी विचारधारा पोशक के खिलाफ आवाज बुलंद की। कहा कि इस महानायक ने राजनीति को भी जन सेवा की भावना के साथ जिया। उनकी सेवा भावना के कारण ही उन्हें जननायक कहा जाता था, वह सदा गरीबों के हक़ के लिए लड़ते रहे हैं। कहा कि वर्तमान सरकार, सपा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यो का उद्घाटन कर रही है। कहा कि श्री ठाकुर पहले ऐसे व्यक्ति रहे जिन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षरण की वकालत की थी। जिसमें उच्च वर्ग के गरीबों को भी आरक्षण दिलाने की हिमायती थे। कहा कि आज युवाओं को उनके विचारों पर चलकर समाजहित में काम करने की जरूरत है। इस अवसर पर जलालुद्दीन अंसारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख बाबूलाल यादव, नफीस अहमद, ओमप्रकाश, विजयी तिवारी, सुदामा, यासीन, महेन्द्र, विवेक, रमेश, लल्लू, मुलायम, वंशराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


धानापुर(ब्यूरो)। जननायक स्वतंत्रता सेनानी कर्पूरी ठाकुर की जयंती बुधवार को कस्बा स्थित कैंप कार्यालय पर मनाई गई। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि बिहार के दो बार रहे मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर व्यक्तित्व के बहुत ही धनी थे। सपा नेता मेराज खान लड्डू ने जननायक के राजनितिक जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि आज समाज मे ऐसे लोगो के विचार को जिंदा रखने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य रूप से रामबिलास विश्वकर्मा, रामजनम यादव, छोटेलाल, आतिफ खान, राजू यादव ,परशुराम शर्मा, अजीत विश्वकर्मा,सोनू विश्वकर्मा, लछमन प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed