{"_id":"5a551b4a4f1c1bd5178b5d5d","slug":"11515526986-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंगों की बिक्री रोकने के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पतंगों की बिक्री रोकने के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं
Updated Wed, 10 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
पतंग उड़ाते समय बच्चों के चोटिल होते देख पतंग की बिक्री रोकने की मांग को लेकर विकास खंड के तेंदुईपुर गांव की महिलाएं मंगलवार को सड़क पर उतरीं। महिलाओं ने सकलडीहा अलीनगर मार्ग पर महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि यदि पतंग की बिक्री नहीं रुकी तो महिलाएं उग्र आंदोलन करेंगी। सूचना पाकर पहुंचे सीओ सकलडीहा त्रिपुरारी पांडेय ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया।
तेंदुईपुर गांव में रविवार और सोमवार को पंतग उड़ाते समय संजू चौहान का पुत्र नीरज (10), दिलीप चौहान का पुत्र खिल्ली (8), पूनम चौहान का पुत्र मन्नत (9) और नर्मदा चौहान का पुत्र पंकज (10) पंतग उड़ाते समय छत से गिरकर जख्मी हो चुके हैं। बच्चों को चोट लगने की लगातार हो रही घटनाओं से परेशान महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। मंगलवार को सुबह सकलडीहा मुगलसराय मार्ग पर उतकर पतंग की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करने लगी। महिलाओं ने पतंग की बिक्री को बच्चों के लिए जानलेवा बताया। कहा कि जिस तरह चाइनीज मंझे पर रोक लगी है, उसी तरह पतंग की बिक्री पर भी रोक लगे। इसी बीच मुगलसराय से सकलडीहा आ रहे सीओ त्रिपुरारी पांडेय ने महिलाओं को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। प्रदर्शन करने वालों में पूनम चौहान, नर्मदा चौहान, उर्मिला, संजू, कलावती, बैला, रीता, मीरा, पूजा आदि रहीं।