{"_id":"5a454b3a4f1c1b3c3d8c0745","slug":"11514490682-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पंचायतों में आयोजित होगा जागरुकता सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय पंचायतों में आयोजित होगा जागरुकता सप्ताह
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सकलडीहा। शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के लिये ग्रामीणों को न्याय पंचायत स्तर पर जागरूक किया जायेगा। इसके लिये बीडीओ श्रवण कुमार राय ने न्याय पंचायत स्तर पर रोस्टर तैयार का लिया हैं। जागरुकता सप्ताह के दौरान सचिव और प्रधान शिविर उपस्थित होकर लोगों को शासन की योजना से अवगत कराएंगे।
शासन द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जाता हैं। किन्तु जानकारी के अभाव में ग्रामीण उन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते। अब शासन ने सभी संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर जागरुकता सप्ताह आयोजित करने का फरमान जारी कर दिया हैं। इस क्रम में विकास खंड क्षेत्र के ताजपुर और सकलडीहा न्याय पंचायतों में 28 दिसंबर, धरहरा और सलेमपुर 29, बरठी और पौरा 30, बथावर व जीवनपुर 2 जनवरी, फरसंडमोहनपुर और गंजबसनी 3 जनवरी, घूसखास और बसिला 4 जनवरी और दिघवट में 5 जनवरी को जागरुकता सप्ताह का आयोजन किया गया हैं। बीडीओ श्रवण कुमार ने बताया कि जागरुकता सप्ताह के अंतर्गत पीएम आवास योजना के अलावा विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी जायेगी। इसके पंचायत सचिव और ग्राम प्रधान की भूमिका अहम होगी।