फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   मानदेय के भुगतान के लिए तकनीकि सहायकों ने किया प्रदर्शन

मानदेय के भुगतान के लिए तकनीकि सहायकों ने किया प्रदर्शन

Fri, 08 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
मानदेय के भुगतान के लिए तकनीकि सहायकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सकलडीहा। ग्राम्य विकास आयुक्त के निर्देश के बावजूद मनरेगा के तहत कार्यरत कर्मचारियों का मानदेय न मिलने पर कर्मचारियों में गुस्सा है। गुरुवार को तकनीकी सहायकों ने अपने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। जिला प्रशासन से समस्या से निजात दिलाने की मांग की।

मनरेगा के अंतर्गत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर आपरेटर, लेखा सहायक और रोजगार सेवक जिला से लेकर ब्लाक तक कार्यरत हैं। वे पिछले कई माह से मानदेय भुगतान की मांग कर रहे हैं। वही गुरुवार को ब्लाक में कार्यरत एक दर्जन से अधिक तकनीकी सहायकों ने मानदेय व कर्मचारियों की सूची शासन को भेजने की मांग करते हुए नारेबाजी की। चेताया कि मांगों को गंभीरता से नहीं लिया गया तो मनरेगा से जुड़ी सभी विकास कार्यों का बहिष्कार किया जाएगा। इस संबंध में बीडीओ श्रवण कुमार राय ने बताया कि तकनीकी सहायक और रोजगार सेवकों की समस्या को उच्चाधिकारियों को बताया गया है। शीघ्र ही निस्तारण करा दिया जाएगा। इस दौरान रणविजय सिंह, रामअवतार यादव, मनोज पांडेय, रामविलास मौर्य, दिनेश श्रीवास्तव दीपक, चंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed