{"_id":"596a73884f1c1b3a558b4626","slug":"11500148616-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी स्कूल में दुर्व्यवस्था से नाराज डीएम ने बीईओ को लगाई फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी स्कूल में दुर्व्यवस्था से नाराज डीएम ने बीईओ को लगाई फटकार
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सकलडीहा। जिलाधिकारी हेमंत कुमार व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह शनिवार को समाधान दिवस समाप्त होने के बाद प्राथमिक विद्यालय सकलडीहा प्रथम का औचक निरीक्षण किया। विद्यालय में साफ- सफाई तो दूर मिल डे मिल में ब्रांडेड सामान न होने पर बीईओ को कड़ी फटकार लगाया। इस दौरान चेताया कि शीघ्र व्यवस्था में सुधार नही हुआ तो कार्रवाई की जाएगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी को फोन कर ड्रेस वितरण कराने का निर्देश दिया। समाधान दिवस समाप्त होने के बाद डीएम हेमंत कुमार, पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के साथ पैदल ही सकलडीहा कस्बा के प्राथमिक विद्यालय प्रथम पर पहुंच गए। छात्रों को पुरानी ड्रेस और बैग में देखकर भड़क गए। यही नहीं स्कूल में गंदगी और नलों में पानी न आने पर प्रधानाध्यापिका और बीईओ केके सिंह को कड़ी फटकार लगाई। इसके पूर्व रसोई घर की हालत और चूल्हा पर खाना पकाते देख भड़क गए। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को चेताया कि व्यवस्था ठीक करो या फिर कार्रवाई के लिए तैयार रहो। डीएम के सख्त तेवर देख कर शिक्षकों में हड़कंप मच गया। उन्होंने अच्छी क्वालिटी का तेल मसाला और पेयजल की व्यवस्था न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। अंत में डीएम हेमंत कुमार साफ सफाई न होने पर एडीओ पंचायत को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित सफाईकर्मी को निलंबित करने की बात कही। इस मौके पर एसडीएम विकास सिंह, कोतवाल भैया छविनाथ सिंह, नईबाजार चौकी इंचार्ज राधेश्याम सरोज आदि मौजूद रहे।