फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   नक्सल गतिविधियां रोकेगी सुरक्षा समितियां

नक्सल गतिविधियां रोकेगी सुरक्षा समितियां

Mon, 04 Feb 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
नक्सल गतिविधियां रोकेगी सुरक्षा समितियां
चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के गांवों में पुलिस कम्युनिटी के तहत गठित की गईं सुरक्षा समिति निष्क्रिय हो गई हैं। इसको देखते हुए रविवार को एसपी आवास पर नई समितियों का गठन किया गया। इस मौके पर एसपी सुरक्षा समिति के सदस्यों में टार्च, कंबल और लाठी का वितरण किया। साथ ही उन्होंने लोगों से नक्सल गतिविधियों की जानकारी होने पर तत्काल पुलिस को अवगत कराने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने कहा कि कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत नक्सल प्रभावित नौगढ क्षेत्र के गांवों की सुरक्षा का जिम्मा पुलिस पर है। सूचनाओं के आदान-प्रदान और नक्सल गतिविधियों को रोकने के लिए सुरक्षा समितियों का गठन किया गया था। सक्रियता नहीं दिखाने पर नए सदस्यों का चयन कर समितियों को फिर से प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है। कहा कि गांव में किसी संदिग्ध या अनजान व्यक्ति दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। कहा कि सुरक्षा समितियों के लोगों को इलेक्ट्रानिक माध्यमों से जोड़ने का भी प्रयास चल रहा है। एसपी ने सुरक्षा समिति में शामिल सौ से अधिक सदस्यों में टार्च, कंबल और लाठी का वितरण किया। इस दौरान नौगढ़ थानाध्यक्ष योगेंद्र यादव, गिरधर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed