{"_id":"5be1e325bdec2269ac7eef32","slug":"111541530405-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली के अगले दिन होगी एक दिवसीय रामलीला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली के अगले दिन होगी एक दिवसीय रामलीला
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी विकास खंड के अमड़ा गांव में आजादी के समय से ही दीपावली के दूसरे दिन एक दिवसीय रामलीला की परंपरा चली आ रही है। इस वर्ष भी आठ को रामलीला का आयोजन किया जाएगा। समिति के डा. समर बहादुर सिंह और बलराम पाठक ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। गांव में एक दिवसीय रामलीला की विशेषता सभी जाति व धर्म के लोगों का शामिल होना है। गौरतलब है कि गांव में आजादी के समय से हर वर्ष दीपावली के अगले दिन एक दिवसीय रामलीला का मंचन होता चला आ रहा है। इस दौरान धनुषयज्ञ व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का ही मंचन किया जाता है। गांव के बुजुर्गों का कहना है कि जब भी रामलीला में प्रसंग बदलने की बात हुई तब इस पर संकट के बादल छाने लगे। इसलिए रामलीला का प्रसंग बदलने की बात बंद कर दी गई है।