{"_id":"5ba93a1c867a557f551a1d8b","slug":"111537817116-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस में यात्रा के दौरान वृद्ध की मौत
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। कोलकाता से जम्मूतवी जा रही अप कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में यात्रा के दौरान तबियत खराब होने से मदन चौधरी (60) पुत्र मंगल चौधरी निवासी महादेवपुर करणपुरा कटिहार बिहार की मौत हो गई। ट्रेन के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस रविवार की रात एक बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों ने स्लीपर कोच में यात्री के बीमार होने की सूचना जीआरपी को दी। सूचना पर आरपीएफ जीआरपी ने पूर्व मध्य रेलवे लोको मंडलीय चिकित्सालय को सूचित किया। मौके पर पहुंचे डॉ. सीएस झा ने स्टेशन पर पहुंच कर यात्री की जांच पड़ताल की लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जीआरपी ने उसके जेब में पड़े कागज के आधार पर मृतक की पहचान की। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। (ब्यूरो)
विज्ञापन