{"_id":"5b255ea84f1c1b8c278b61d9","slug":"111529175720-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज अदा कर एक दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज अदा कर एक दूसरे को दी ईद की मुबारकबाद
Updated Sun, 17 Jun 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
Namaz
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुगलसराय। ईद उल फितर का पर्व शनिवार को अकीदत और उत्साह से मनाया गया। सुबह ईदगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की गई और मुल्क के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई। लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। इस मौके पर ईदगाह पर लगे मेले का बच्चों ने लुत्फ उठाया। वहीं सुबह से लेकर रात तक दावतों का दौर चला। लोग एक दूसरे के घर गए और सेंवई सहित विभिन्न व्यंजनों का लुत्फ उठाया।
नगर में शाहकुटी स्थित ईदगाह में नमाज को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल दिखा। सुबह सात बजे से ही नमाजियों की भीड़ जुटने लगी। सुबह साढ़े सात बजे हजारों लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। ईदगाह में जगह कम होने की वजह से लोगों ने सड़क पर भी नमाज अदा की। इस दौरान यहां सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। नगर पालिका अध्यक्ष संतोष खरवार, ईओ रोली गुप्ता, पूर्व पालिकाध्यक्ष राजकुमार जायसवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रामजी गुप्ता, सपा नेता बाबूलाल जायसवाल, बसपा नेता और व्यापार संगठन से जूड़े चंद्रेश्वर जायसवाल सहित गणमान्य लोगों ने गले मिल कर ईद की बधाई दी। वहीं डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर सुरक्षा के मद्देनजर सीओ सदर प्रदीप सिंह चंदेल, मुगलसराय कोतवाल शिवानंद मिश्र आदि चक्रमण करते रहे। ईदगाह के पास लगे मेले में नमाज के बाद बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया। मेले में चाट, गोलगप्पे, आइसक्रीम, खिलौने, गुबारा की दूकानें सजी रही। वहीं विभिन्न तरह के झूलों का भी बच्चों ने खूब आनंद उठाया। इसी तरह जामा मस्जिद, इस्लामपुर मदरसा, अलीनगर जामा मस्जिद में नमाज अदा की गई।
दुलहीपुर संवाददाता के अनुसार मलोखर, सतपोखरी, महाबलपुर, दुलहीपुर, कुंडा कला, कुंडा खुर्द, शकुराबाद आदि में अकीदत के साथ नमाज अदा की गई। मलोखर में इस मौके पर मेला लगा। नियामताबाद संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के गोधना, चंदरखा, रेमा, चंदाइत, पचोखर, हसनपुर, धपरी, कठौरी, लौंदा, गोपालपुर, मिल्कीपुर, शाहिदपुर, मन्नापुर में नमाज अदा की गई और इसके बाद लोग एक दूसरे के घर पहुंच कर दावत की। चहनियां संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के चहनियां, मारुफपुर, मझिलेपुर, नदेसर, तिरगांवा, नैढी, सढ़ान, बड़गांवा, टांडाकला, मजिदहां, छपरा, रामगढ़, दरियापुर में नमाज अदा की गई। कंदवा संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में ईद का त्यौहार धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र के असना, रामपुर, बरहनी, ककरैत आदि गांवों के ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा की गई।
विज्ञापन
चंदौली। सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक दिलों को जोड़ने वाला पर्व ईद- उल-फितर शनिवार को ग्रामीण क्षेत्रों में भी सौहार्द पूर्वक मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में इसको लेकर उत्साह का माहौल रहा। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के घरों में पहुंच कर मुबारकबाद दी। नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में मुस्लिम बंधुओं ने मस्जिदों और ईदगाह में नमाज अदा की। नमाज संपन्न होने के बाद विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों में ईद मिलन का दौर शुरू हुआ। एक दूसरे से गल कर ईद की बधाईयां दी गई। ईद के मद्देनजर नगर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क रहा।
धानापुर संवाददाता के अनुसार क्षेत्र में अकीदत के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगकर बधाई दी और लोगो ने सेवइयां खाई। स्थानीय ईदगाह पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह, बसपा नेता सुहेल खान जन्नत, अंजनी सिंह, अन्नू सिंह, महंगू राम, श्यामलाल वर्मन, इमरान खान, थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बधाई दी। सैयदराजा संवाददाता के अनुसार नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। नगर स्थित बड़ी ईदगाह मे सुबह 7:45 बजे मौलाना जावेद, वार्ड नंबर आठ सैयद नगर स्थित जामा मस्जिद में सुबह 8:00 बजे मौलाना फेदाऊल मुस्तफा व पुरानी पानी टंकी के पास स्थित ईदगाह मे 8 :30 बजे सफिउल्ला अंसारी ने नमाज पढ़ाई। घरों में सुबह से महिलाएं सेवई, नमकीन, छोला आदि बनाने में लगी रहीं। नमाज के दौरान ईदगाह पर मनराजपुर प्रधान पति कैलाश यादव, एसएसआई सुनिल कुमार चौरसिया, एसआई गणेश यादव डटे रहे। इलिया संवाददाता के अनुसार कस्बा के मदरसा, मझुई, खरौझा, बसाढ़ी, बेलावर, बनभीषमपुर, बरहुआ, मंगरौर आदि गांवों की मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत के साथ अदा की गयी।