{"_id":"5af9e6924f1c1bd7408b5594","slug":"111526326930-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटेसर में हुआ गंगा हरीतिमा यात्रा का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटेसर में हुआ गंगा हरीतिमा यात्रा का समापन
Updated Tue, 15 May 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
जागरुकता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। क्षेत्र के कटेसर गांव में सोमवार को एक समारोह पूर्वक कार्यक्रम में गंगा हरीतिमा जागरूकता यात्रा का समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि विधायक साधना सिंह और सीडीओ डा. एके श्रीवास्तव ने दीप प्रज्जवलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया और सभी उपस्थित लोगों को गंगा की अविरलता का संकल्प दिलाया। गंगा हरीतिमा यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल को हुई थी।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए साधना सिंह ने कहा कि मां गंगा, गायत्री और गौ माता के सम्मान के बिना लोगों का जीवन अधूरा है। समाज के सभी लोगों को गंगा की अविरलता के लिए पहल करना होगा। कहा कि घर में सभी सदस्यों के नाम पर एक पौधरोपण करना चाहिए। इसके साथ ही गंगा के किनारे एक हरी पट्टी का निर्माण होना चाहिए। जिससे गंगा को कटान मुक्त और हरा भरा बनाया जा सके। सीडीओ एके श्रीवास्तव ने कहा कि गंगा को स्वच्छ बनाने के लिए इसे गंदगी से मुक्त करना होंगा। डीएफओ गोपाल ओझा ने बताया कि गंगा हरीतिमा यात्रा अभियान 23 दिनों तक गंगा के तटीय इलाकों में चला और गंगा की अविरलता के लिए लोगों को जागरूक किया गया । जिसमें गायत्री परिवार, वन विभाग के कर्मचारियों के अलावा क्षेत्रीय लोगों ने भी सहयोग किया। इस अवसर पर आनंद श्रीवास्तव, रेजर प्रदीप मिश्र, वन दरोगा अजय राय मौजूद रहे।