फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दस दिन में मिले मात्र चालीस टीबी के मरीज

दस दिन में मिले मात्र चालीस टीबी के मरीज

Mon, 05 Mar 2018 12:24 AM IST
Updated Mon, 05 Mar 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
दस दिन में मिले मात्र चालीस टीबी के मरीज

विज्ञापन
चंदौली। स्वास्थ्य विभाग ने क्षय रोग के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है। 23 फरवरी से दस मार्च तक टीबी रोग खोज अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में 10 फीसदी लोगों की जांच की जानी है, लेकिन यह अभियान पूरी तरह कारगर नहीं दिख रही है। यही कारण है कि दस दिनों में विभाग ने मात्र चालीस मरीजों की खोज की है। पिछले वर्ष अभियान के तहत 68 मरीजों की खोज की गई थी। विभागीय सूत्रों की माने तो खान-पान की अनियमितता के कारण जिले में टीबी के मरीजों में निरंतर इजाफा हो रहा है।

जिले में क्षय रोगियों की संख्या बढ़ती जा रही है। विभागीय रिकार्ड के अनुसार वर्तमान में जिले में 2400 मरीजों को इलाज डाट्स से हो रहा है। प्राइवेट अस्पतालों से दवा लेकर खाने वालों की संख्या में भी काफी बढ़ोत्तरी हुई है। जिले में गठित 108 टीम दस दिनों में मात्र चालीस रोगियों की खोज कर सकी है। जिले में चलाए जा रहे अभियान के लिए अपर सीएमओ और क्षय रोग के नोडल प्रभारी डॉ. डीएन मिश्र के अनुसार टीबी खोज कार्यक्रम के माध्यम से जिले में कुल 108 तीन सदस्यीय टीम टीबी खोज कार्यक्रम में लगी है। इनके मानिटरिंग के लिए 20 सुपरवाइजर लगे हुए है। यह टीमें घर घर जाकर प्रति दिन 50 लोगों के यहां पहुंच रही है। इसके साथ ही टीमें टीबी के कुछ लक्षण जैसे तीन सप्ताह से अधिक खांसी, बलगम के साथ खून आना, वजन में निरंतर गिरावट, बुखार आना इन सभी में कोई भी लक्षण यदि पाया गया तो तत्काल टीम दो जांच कराएगी। जिसमें एक तत्काल व दूसरा अगली सुबह बलगम लेकर इसकी जांच कराई जा रही है। इसके बलगम आदि की जांच के लिए जिले में कुल 18 नि:शुल्क सेंटर बनाए गये है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed