फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   पौने बारह घंटे तक विलंबित होकर दस ट्रेनें पहुंचेंगी मुगलसराय

पौने बारह घंटे तक विलंबित होकर दस ट्रेनें पहुंचेंगी मुगलसराय

Fri, 08 Dec 2017 01:05 AM IST
Updated Fri, 08 Dec 2017 01:05 AM IST
विज्ञापन
पौने बारह घंटे तक विलंबित होकर दस ट्रेनें पहुंचेंगी मुगलसराय
मुगलसराय। उत्तर भारत मे बढ़ रहा कोहरा ट्रेनों के परिचालन पर विपरीत प्रभाव डाल रहा है। इसकी वजह से शुक्रवार को 16 ट्रेनों के रद्द रहने के साथ ही 10 ट्रेनों को रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रीशेड्यूल करके चलाए जाने के कारण मुगलसराय एक से पौने बारह घंटे तक विलंबित होकर पहुंचेंगी। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक दयानंद ने बताया कि ट्रेनों के परिचालन को कोहरा प्रभावित कर रहा है। इसकी वजह से कुछ ट्रेनों को लगातार निरस्त कर दिया जा रहा है। कोहरे की स्थिति में सुधार होते ही परिचालन सामान्य हो जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर भारत में कोहरे के कारण गुरुवार को मुगलसराय होकर गंतव्य को जाने वाली डाउन विभूति एक्सप्रेस, डाउन आनंद विहार टर्मिनल हटिया सुपरफास्ट, डाउन पंजाब मेल, अप कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस, डाउन फरक्का एक्सप्रेस, अप भागलपुर गरीबरथ एक्सप्रेस, अप और डाउन जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर तथा अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर ट्रेनें रद्द रहीं। वहीं डाउन जोधपुर एक्सप्रेस सवा साढ़े आठ घंटे, डाउन गंगा सतलुज एक्सप्रेस तीनघंटे, डाउन चंबल एक्सप्रेस दो घंटे, डाउन कालका मेल दो घंटे, डाउन दून एक्सप्रेस सवा तीन घंटे, डाउन ब्रह्मपुत्र मेल साढ़े छह घंटे, डाउन जम्मूतवी कोलकाता एक्सप्रेस छह घंटे समेत 30 से ट्रेनें छह घंटे से अधिक विलंबित होकर गंतव्य को रवाना हुईं। दूसरी तरफ रेलवे बोर्ड के निर्देश पर रीशेड्यूल की गई ट्रेनों में अप मगध एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, अप कालका मेल तीन घंटे, डाउन आगरा कोलकाता एक्सप्रेस एक घंटा, डाउन कोटा पटना एक्सप्रेस सात घंटे और डाउन विक्रमशिला एक्सप्रेस सवा दो घंटे, डाउन भुवनेश्वर दूरंतो एक्सप्रेस सवा घंटे, अप अगरतला आनंद विहार टर्मिनल सुंदरी एक्सप्रेस, अप आसनसोल अहमदाबाद पारसनाथ एक्सप्रेस, अप नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस सवा घंटे और अप सियालदह अजमेर एक्सप्रेस पौने बारह घंटे तक विलंबित होकर शुक्रवार को मुगलसराय पहुंचकर गंतव्य को रवाना होंगी।
विज्ञापन

डाउन हिमगिरि एक्सप्रेस, डाउन संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस, डाउन अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस, अप और डाउन अपर इंडिया एक्सप्रेस, अप हटिया आनंद विहार सुपरफास्ट, डाउन नई दिल्ली मालदा टाउन एक्सप्रेस, अप पटना कोटा एक्सप्रेस, अप और डाउन जन साधारण एक्सप्रेस, अप और डाउन सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस, अप और डाउन मुगलसराय फैजाबाद पैसेंजर, अप और डाउन मुगलसराय वाराणसी पैसेंजर। (16 ट्रेनें)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed