{"_id":"5a1723344f1c1bb6678bd9d9","slug":"111511465780-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परदेशी वोटरों पर प्रत्याशियों की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परदेशी वोटरों पर प्रत्याशियों की नजर
Updated Fri, 24 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। निकाय चुनाव के अंतिम चरण में 29 नवंबर को मतदान होना है। मतदान में अब मात्र कुछ दिन का ही समय बचा है। वोटरों को तलाशने का काम अब प्रत्याशियों के लिए सर्वोपरि होता जा रहा है। प्रत्याशी परदेशी वोटरों को बुलाने की तैयारी कर रहे हैं। वोट से पहले या वोट वाले दिन तक बाहर गए मतदाता आकर मतदान करें। इसके लिए सगे संबंधियों से संपर्क साधा जा रहा है। वहीं परदेश में कमाने गए युवकों को भी फोन के जरिए संबंधित उम्मीदवार आने का दबाव बना रहे हैं। जनपद के चार निकाय क्षेत्रों में करीब बारह हजार मतदाता बाहर गए हुए हैं। वहीं मायके गई लड़कियों को भी समय पर बुुलाने की कवायद हो रही है। जनपद के चार निकाय क्षेत्रों में 29 नवंबर को मतदान होना है। मतदान के लिए प्रत्याशी अब वोटरों को सहेजने व खोजने में लग गए हैं। मात्र छह दिन बचे मतदान तिथि से उम्मीदवारों की उम्मीद हिलोरे मार रही है। नगर का प्रथम नागरिक व वार्डों का प्रथम सेवक बनने का सपना पालने वाले दावेदार में वोटरों को लेकर सक्रियता बढ़ गई है। वोटर लिस्ट के जरिए मतदाताओं की वस्तुस्थिति का आकलन किया जा रहा है। किन किन घरों के वोटर कहा हैं। किनके घर में कितना वोट है। वह नगर में ही हैं कही और हैं। उनके बारे में सगे संबंधियों से पूछताछ की जा रही है। चारों निकाय क्षेत्रों में लगभग बारह हजार मतदाता परदेश में काम के लिए या अपने सगे संबंधियों के यहां गए हुए हैं। उनके आने की संभावनाओं की जानकारी उनके परिजनों से लेने के बाद मोबाइल से उनके आने का समय पूछा जा रहा है। 29 नवंबर के बाद आने वाले लोगों को किसी भी हाल में 28 नवंबर तक आने को आग्रह कर रहे हैं। यहीं नही उनके सगे संबंधियों से भी आग्रह किया जा रहा है। वार्ड सभासद के प्रत्याशी इसमें खासी दिलचस्पी दिखा रहे हैं। उन्हें ही वोटरों को मतदान स्थल तक ले जाने हैं। नगर में ही तकरीबन पांच हजार मतदाता बाहर गए हुए हैं। कुछ पढ़ाई के उद्देश्य से भी नगर से बाहर हैं। यहीं नहीं विभिन्न राजनीतिक दलों के दिग्गज भी इस बात की सलाह उम्मीदवारों को दे रहे हैं कि किसी भी हालत परदेशी वोटरों को लाया जाए।
विज्ञापन