{"_id":"59a6a0364f1c1b58738b4724","slug":"111504092214-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दम
Updated Wed, 30 Aug 2017 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पड़ाव। सेठ एम आर जैपुरिया स्कूल में हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में आयोजित दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दम खम दिखाया। इसके पूर्व स्कूल की ओर से मुगलसराय नगर के काली मंदिर से खेल जागरूकता रैली निकाली गई। इसके माध्यम से लोगों को खेलों से जुड़ने का आह्वान किया गया।
मुगलसराय के जीटी रोड स्थित मां काली मंदिर से निकाली गई खेल जागरूकता रैली विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए स्कूल पहुंच कर समाप्त हुई। रैली में जैपुरिया ग्रूप के प्रशासनिक अधिकारी रॉबिन, दीपिका, विद्यालय के मैनेजिंग ट्रस्टी मनोज बजाज, प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना आदि रहे। विद्यालय में मुख्य अतिथि मुश्ताक अली का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में सबसे पहले धावक मशाल लेकर दौड़े। प्रतियोगिताओं के तहत 100 मीटर की दौड़ में अमितेश प्रथम, संजना द्वितीय, नंदनी सिंह और शिवम यादव तथा तनुश्री बजाज, मयंक जैन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंतरसदनीय कबड्डी के फइनल में ट्रेल ब्लेजर विजयी रही। शूटिंग में आशुुतोष प्रथम, द्वितीय अंशिका यादव एवं संस्कार जायसवाल तृतीय रहे। क्रिकेट में ट्रेल ब्लेजर सदन की टीम विजयी रही। विद्यालय के चेयरमैन दीपक बजाज ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर श्याम बजाज, प्रियंका मुखर्जी, राजीव गिरी, सौरभ श्रीवास्तव, एकता श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे। संचालन डेनिस ओलिविया ने और धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य आशीष सक्सेना ने की।