{"_id":"599f2afe4f1c1bd0778b4669","slug":"111503603454-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल राज्य की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल राज्य की मांग
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी ने पृथक पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर जन जागरण पदयात्रा निकाली। कार्यकर्ता मुख्यालय का भ्रमण करते हुए एआरटीओ कार्यालय तक गए। कहा कि पूर्वांचल राज्य बनने के बाद ही यूपी के पूर्वी हिस्से का विकास संभव है।
वक्ताओं ने कहा कि पूर्वांचल क्षेत्र उपेक्षा के कारण विकास से दूर होता चला जा रहा है। चन्दौली, बनारस समेत तमाम जिलों में उस स्तर पर विकास कार्य नहीं हो रहा है, जिसकी दरकार है। ऐसी स्थिति में पूर्वांचलवासियों को मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। सरकार चाहे किसी भी रही हो किसी ने भी पूर्वांचलवासियों के हितों का ध्यान नहीं रखा। राजनेता आश्वासन व वादे करके यहां के लोगों को छलने का काम कर रहे हैं। जनता को जागरूक करने के लिए राष्ट्रीय विकास मंच पार्टी जिलों में जन जागरण यात्राएं निकाल रहा है, ताकि उन्हें पूर्वांचल राज्य के लिए चलाए जा रहे आंदोलन से जोड़ा जा सके। बताया कि गुरुवार को चन्दौली से शुरू हुई जन जागरण यात्रा पूर्वांचल के तमाम जिलों में जनता के बीच जाकर अलख जगाने का काम करेगी। इस मौके पर डा. पीके तिवारी, परमानन्द चौबे, मनोज कुमार मिश्र, संतोष कुमार, नुरूल हसन आजमी, एजाज अहमद आदि उपस्थित रहे।