{"_id":"5951654c4f1c1b774c8b45c0","slug":"111498506572-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब फोटो से पहचाने जाएगें गुरुजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब फोटो से पहचाने जाएगें गुरुजी
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुगलसराय। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाने वाले शिक्षकों की पहचान अब आसानी से हो सकेगी। साथ ही खुद विद्यालय न जाकर दूसरे लोगों से बच्चों को पढ़वाने के खेल पर भी शासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके लिए प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों की दीवारों पर शिक्षकों की तस्वीर चस्पा करने और उनकी शैक्षिक योग्यता अंकित किए जाने के आदेश दिए गए हैं। करीब एक पखवारे पहले यह आदेश आ चुका है।
परिषदीय स्कूलों में शिक्षा के स्तर को लेकर विभाग गंभीर हो गया है। शासन ने स्कूल से गैरहाजिर रहकर ठेके पर पढ़वाने वाले शिक्षकों पर एक जुलाई से शिकंजा कसने की तैयारी कर ली गई है। इसके लिए प्राथमिक तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों के फोटोग्राफ सूचना पट्ट पर लगाए जाएंगे, ताकि अभिभावक, शिक्षक और अधिकारी आसानी से उन्हें पहचान सकें। साथ ही शिक्षकों के नाम और मोबाइल नंबर भी अंकित रहेगा। अनुपालन के लिए ग्रेड के अनुसार शिक्षकों का छाया चित्र सूचना पट्ट पर चिपकाने को कहा गया है। इससे पहचान आसान होने के साथ ही स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति में सुधार होने की उम्मीद है। इसके अलावा विद्यालयों में सूचना पट्ट पर वरीयता क्रम में सभी शिक्षकों का रंगीन फोटो लगाए जाने का निर्देश दिया गया। इसमें फोटो के अलावा शिक्षक का नाम, पता, पद का नाम तथा मोबाइल नंबर अंकित रहेगा।
इनसेट
नकली शिक्षकों पर लगेगी रोक
चंदौली। विद्यालयों के बच्चे अपने ही स्कूल में कार्यरत सभी शिक्षकों को ठीक से पहचानते तक नहीं है। कई जगहों पर असली की जगह नकली शिक्षक से पठन-पाठन का कार्य करवाया जाता रहा है। गुरु जी की सारी जानकारी सहित तस्वीर स्कूल में लगाए जाने के बाद अभिभावकों व विद्यार्थी को अपने अपने स्कूलों में शिक्षकों की पहचान हो सकेगी।
विज्ञापन
इनसेट
शासन के निर्देश पर एक जुलाई से परिषदीय विद्यालयों में तैनात प्रधानाचार्य, सहायक अध्यापक, शिक्षा मित्र और अनुदेशकों की फोटो और उनकी शैक्षिक योग्यता के साथ उनका मोबाइल नंबर युक्त पोस्टर बनाकर विद्यालय पर लगाने का निर्देश सभी खंड शिक्षाधिकरियों को दे दिया गया है। शासन के निर्देश का पालन न करने वाले शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
संतोष कुमार सिंह
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली