फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   ट्रेन में पानी न होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

ट्रेन में पानी न होने पर यात्रियों ने किया हंगामा

Tue, 27 Jun 2017 01:19 AM IST
Updated Tue, 27 Jun 2017 01:19 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन में पानी न होने पर यात्रियों ने किया हंगामा
मुगलसराय। अमृतसर से कोलकाता जा रही डाउन 12380 अमृतसर कोलकाता जलियावाला बाग एक्सप्रेस के कोच संख्या एस-9 में पानी न होने से नाराज होकर ट्रेन के यात्रियों ने सोमवार की सुबह स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हो हल्ला किया। आरपीएफ और जीआरपी ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत कराया और इसके बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। हंगामा की वजह से ट्रेन चालीस मिनट की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन

ट्रेन सुबह साढे आठ बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या तीन पर पहुंची। ट्रेन के रुकते ही कोच संख्या एस -9 के यात्रियों ने कोच में पानी न होने की शिकायत की। बावजूद इसके सुनवाई नहीं हुई। दस मिनट के ठहराव के बाद सिग्नल होते ही ट्रेन खुल गई। इससे यात्री नाराज हो गए और चेन पुलिंग कर ट्रेन को रोक दिया। इसके बाद प्लेटफार्म पर उतर कर यात्री हो हल्ला करने लगे। हंगामा की सूचना पर आरपीएफ के एसआई जीएस राणा और जीआरपी के एसआई राजू दिवाकर मौके पर पहुंच कर यात्रियों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। यात्रियों ने आरोप लगाया कि कोच में पानी न होने से शौच आदि में परेशानी हो रही है। यही नहीं कोच में पर्याप्त साफ सफाई भी नहीं हुई है। कहा कि कानपुर में इसकी शिकायत की गई लेकिन वहां भी पानी नहीं भरा गया। इससे दिक्कत हुई। यात्रियों की शिकायत पर संबंधित विभाग को वाकी टाकी से सूचना दी गई। इसके बाद ट्रेन में पानी भरने का काम शुरू हुआ लेकिन मोटर खराब होने की वजह से पानी नहीं भरा जा सका। इसके बाद किसी तरह यात्रियोंको अगले स्टेशन पर पानी भरे जाने का आश्वासन देकर शांत कराया गया। इसके बाद ट्रेन सवा नौ बजे आगे के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed