फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   11,000 cusecs of water released from Musakhad dam

मूसाखाड बांध से छोड़ा गया 11,000 क्यूसेक पानी

Fri, 14 Aug 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
11,000 cusecs of water released from Musakhad dam
चकिया। पर्वतीय वन क्षेत्र में स्थित क्षेत्र के सबसे बड़े मूसाखंड बांध के जलग्रहण क्षेत्रों में हुई 35 मिली मीटर बरसात से बांध का जलस्तर अपने उच्चतम बिंदु के ऊपर चला गया। इसके कारण आनन-फानन में अभियंताओं की बैठक के बाद से 11000 क्यूसेक पानी निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बांध से पानी छोड़े जाने से लतीफशाह बियर से दो फीट पानी गिरने लगा तथा कर्मनाशा नदी का भी जलस्तर बढ़ गया। मूसाखंड बांध के जल ग्रहण क्षेत्र तथा लतीफशाह बीयर में बुधवार की शाम हुई 35 मिली मीटर बरसात से बांध का जलस्तर अपने मेंटेन जल स्तर 354 फीट से ऊपर पहुंच गया। बांध का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर आनन-फानन में बांध के दो गेट खोलकर 11000 क्यूसेक पानी लतीफशाह बीयर में छोड़ा गया। जिससे बियर से 2 फीट पानी गिरने लगा तथा कर्मनाशा नदी में उफान आने से नदी के निचले इलाके के लोग परेशान हो गए उधर लतीफशाह बीयर से दो फीट पानी गिरने की सूचना पर भारी संख्या में लोग मनोहारी दृश्य देखने लतीफशाह पहुंच गए। चंद्रप्रभा प्रखंड के अधिशासी अभियंता सुरेश चंद्र आजाद ने कहा कि मूसाखंड बांध में पानी बढ़ने से एहतियात के तहत पानी कर्मनाशा नदी में छोड़ा गया है। बरसात बंद होने तथा जल स्तर में चयन होने पर पानी छोड़ने का क्रम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed