फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   1053 vaccination complete with second dose

दूसरी डोज लगने के साथ 1053 का पूर्ण हुआ टीकाकरण

Fri, 26 Feb 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
1053 vaccination complete with second dose
चंदौली। जनपद में प्रथम चरण में 29 जनवरी को जिन स्वास्थ्यकर्मियों को कोविड का टीका लगा था, शुक्रवार को उन स्वास्थ्यकर्मियों को टीके की दूसरी डोज लगाई गई। जिले के नौ केंद्रों पर 1063 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाने के लक्ष्य के सापेक्ष 1053 लोगों का टीकाकरण किया गया। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वीपी द्विवेदी ने लोगों से अपील की कि कोविड -19 से बचाव के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। टीका के प्रति भ्रम में न आयें। अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

शुक्रवार को दूसरी डोज स्वास्थ्यकर्मी व बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की आँगनबाड़ी कार्यकर्त्ताओं व अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को लगाई गई। नौ केन्द्रों पर 14 सत्र का आयोजन कर टीकाकरण किया गया। शुक्रवार को पीडीडीयू नगर में 39, सीएचसी भोगवारा में 45, पीएचसी नियामताबाद में 75, सीएचसी सकलडीहा में 88,पीएचसी बरहनी में 59, पीएचसी चहनियां में 135, सीएचसी धानापुर में 124, रेलवे हॉस्पिटल पीडीडीयू नगर में 167 लोगों को टीका लगाया गया। सीएचसी नौगढ़ में 60, पीएचसी चकिया में 34, पीएचसी शाहबगंज में 47, एमसीएच विंग चंदौली में 60 और पीएचसी चंदौली में 120 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed