फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   103 cut off connections of defaulters, FIR on eight

103 बकाएदारों के काटे कनेक्शन, आठ पर एफआईआर

Thu, 22 Oct 2020 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
103 cut off connections of defaulters, FIR on eight
पीडीडीयू नगर। बिजली विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को नगर के सीमावर्ती क्षेत्र अलीनगर में जांच अभियान चलाया गया। जांच टीम में विद्युत वितरण मंडल के अधीन तीनों खंडों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने लोगों के संयोजन की जांच की। इस दौरान टीम के सदस्यों ने 103 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए और चोरी की बिजली जला रहे आठ लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। साथ ही 12.31 लाख रुपये राजस्व भी वसूले।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियन्ता मनोज कुमार पाठक ने बताया कि अलीनगर क्षेत्र में सीमावर्ती होने के कारण विद्युत चोरी कि शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। इन क्षेत्रों में नगर क्षेत्र के विद्युत उपकेंद्र अलीनगर से विद्युत आपूर्ति की जा रही थी इसलिए सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण उपभोक्ता दो खंडों से आ रहे विद्युत का दुरुपयोग कर रहे थे। इसकी लगातार शिकायत मिलने पर जांच टीम गठित कर अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 503 घरों की जांच की गई जिनमें 103 बड़े बकाएदारों की आपूर्ति ठप कर दी गई। वहीं विद्युत वितरण खंड चंदौली के 246 विद्युत संयोजन को मुगलसराय खंड में स्थानांतरित किया गया। चोरी की बिजली जलाने के मामले में आठ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी। जांच टीम में सर्वेश पाण्डेय, अखिलेश कुमार सिंह, विद्युत वितरण खंड मुगलसराय की ओर से प्रवीण कुमार सिंह, सकलडीहा की ओर से आशीष कुमार सिंह समेत प्रशांत कुमार, आकाश सिंह, सतीश कुमार, धर्मदेव, आरबी यादव आदि अधिकारी व कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed