फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   बच्चों की कम उपस्थिति देख नाराज हुए बीईओ

बच्चों की कम उपस्थिति देख नाराज हुए बीईओ

Thu, 17 Jan 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
बच्चों की कम उपस्थिति देख नाराज हुए बीईओ
शहाबगंज। खंड शिक्षा अधिकारी प्रकाश चंद यादव ने बुधवार को धनरिया, उसरी, वेन प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने प्रधानाध्यापकों को अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। शिक्षा अधिकारी सबसे पहले प्राथमिक विद्यालय धनरिया पहुंचे। यहां निरीक्षण के दौरान शिक्षा मित्र चंद्रशिला अवकाश पर मिलीं। वहीं 72 बच्चों के सापेक्ष मात्र 23 बच्चे ही उपस्थित पाए गए। उन्होंने प्रधानाध्यापक धर्मेंद्र पटेल को कंपोजिट धन से एक सप्ताह के अंदर विद्यालय के संपूर्ण कार्यों को करा कर अवगत कराने को कहा। चेतावनी दी कि समय से कार्य न होने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय उसरी के निरीक्षण में सभी अध्यापकों के उपस्थित पाए जाने पर संतोष जाहिर किया। वहीं विद्यालय में 119 बच्चों के सापेक्ष 76 बच्चे उपस्थित मिले। विद्यालय परिसर के गड्ढे में जलजमाव देख प्रधानाध्यापक को निर्देशित किया कि प्रधान से मिलकर परिसर में मिट्टी भराई का कार्य कराएं। प्राथमिक विद्यालय वेन में 196 बच्चों के सापेक्ष 79 बच्चे उपस्थित देख नाराजगी व्यक्त की और समय से विद्यालय की सेल्फी न भेजने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सेल्फी भेजने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed