फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   खुले में रखा गया है धान

खुले में रखा गया है धान

Tue, 11 Dec 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 11 Dec 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खुले में रखा गया है धान
सैयदराजा। नगर स्थित धान क्रय केंद्र के गोदाम की क्षमता कम होने की वजह से खरीदे गए धान को खुले आसमान के नीचे केंद्र के बाहर परिसर में रखा जा रहा है। इससे किसानों से खरीदे गए धान के चोरी व बरसात होने पर खराब होने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन

धान के क्रय और विक्रय के लिए विभाग ने दो गोदाम भाड़े पर लिए हैं। इनमें एक की क्षमता पांच हजार और दूसरे की ढाई हजार बोरे रखने की है। दोनों गोदाम में कोटेदारों को वितरण के लिए खाद्यान्न रखे जाने से किसानों के खरीदे गए धान को खुले आसमान में रखवाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि ऐसे में यदि बारिश हो जाए तो पूरा धान सड़कर बर्बाद हो जाएगा। गोदामों के बाहर लगभग तीन हजार बोरों में धान रखा गया है। धान का समर्थन मूल्य 1550 से बढ़कर 1750 रुपये होने की वजह से भारी संख्या में किसान धान बेचने के लिए क्रय केंद्र पर पहुंच रहे हैं। वहीं मिल अभी अभी धान उठान नहीं कर रहे हैं। इससे धान की आवक बढ़ती जा रही है। वरिष्ठ विपणन अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि भंडारण के लिए गोदाम की कमी की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। इसके साथ मिलरों से भी धान उठाने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed