{"_id":"5c081d0cbdec2241b3027801","slug":"101544035596-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडलीय रैली में गाजीपुर अव्वल और चंदौली उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडलीय रैली में गाजीपुर अव्वल और चंदौली उपविजेता
Updated Thu, 06 Dec 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट-गाइड की ओर से महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज के मैदान पर आयोजित 25वीं मंडलीय रैली बुधवार को समारोह पूर्वक धूमधाम से संपन्न हुई। मंडलीय रैली में गाजीपुर स्काउट-गाइड आलओवर चैम्पियन रहीं, वहीं चंदौली की टीम को दूसरा स्थान मिला। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व शिक्षक विधायक प्रमोद कुमार मिश्र और विशिष्ट जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह बबलू और एएसपी देवेंद्रनाथ ने विजेताओं में पुरस्कार को वितरण किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार मिश्र ने कहा कि असफलता ही इंसान को सफलता की ओर ले जाती है। अफसलता से घबराएं नहीं, बल्कि उससे सीख लेकर कड़ी मेहनत करे। जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह बबलू ने कहा कि अनुशासन सीखने से नहीं बल्कि अनुशासित व्यक्ति के अनुसरण से आता है। खुद भर भरोसा करना सीखें, क्योंकि आत्मविश्वास से ही बड़े से बड़े लक्ष्य को आसानी से हासिल किया जा सकता है। स्काउट-गाइड बच्चों की प्रदर्शनी को सराहते हुए उन्होंने किताबी ज्ञान के साथ ही व्यवहारिक ज्ञान को आत्मसात करने का आह्वान किया। वहीं ऐसे कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने की बात कही, ताकि बच्चों को अपने अंदर की प्रतिभा दिखाने का एक बेहतर मंच मिल सके। इस अवसर पर सत्येंद्र कुमार सिंह, नारायण मूर्ति ओझा, त्रिभुवन नारायण सिंह, जेपी रावत, मेवालाल, सैयद अली, अंजू कुमारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन डा. रामचंद्र शुक्ल ने किया।
विज्ञापन