फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   दीपोत्सव आज, लोगों ने जमकर की खरीदारी

दीपोत्सव आज, लोगों ने जमकर की खरीदारी

Wed, 07 Nov 2018 12:46 AM IST
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
दीपोत्सव आज, लोगों ने जमकर की खरीदारी

विज्ञापन
चंदौली। लंकाधिपति रावण का सपरिवार वध कर भगवान श्रीराम के वनवास से अयोध्या वापस आने की प्रसन्नता में मनाया जाने वाला ज्योति पर्व दीपावली कार्तिक अमावस्या की रात बुधवार को मनाई जाएगी। इसे लेकर मंगलवार को लोगों ने पूरे दिन खरीदारी की। इससे बाजारों में भीड़ लगी रही। शाम को लोगों ने छोटी दीवाली मनाई और मुख्य पर्व मनाने की सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया।

दीपावली पर्व मनाने के लिए लोगों ने मंगलवार को लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, चढ़ावे के लिए लाई-चूड़ा, सजावट की सामानें, विद्युत झालरें, मिट्टी के दीए, मोमबत्तियां, रूई की बाती आदि खरीदी। मुख्यालय सहित अन्य बाजारों में इन वस्तुओं की तमाम अस्थाई दुकानें सजी हुई हैं। लोगों की भीड़ के चलते बाजारों में भीड़ ही दिख रही थी। सुबह से ही ग्रामीण क्षेत्रों से आने वालों का तांता लगा था। इससे हर ओर जाम की स्थिति बनी रही। सड़कें जाम होने से पैदल भी चलना मुश्किल हो गया था। इससे लोगों को भारी परेशानियों का समाना करना पड़ा। नरक चतुर्दशी के अवसर पर सायंकाल लोगों ने यम के नाम से दीप जलाए और छोटी दीवाली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed