{"_id":"5bc38a72bdec2269704568be","slug":"101539541618-chandauli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ोधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ोधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का दिलाया संकल्प
Updated Sun, 14 Oct 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही तरू मित्र संस्था की ओर से नगर के कैलाशपुरी स्थित सभासद निधि तिवारी के आवास पर पौध वितरण का आयोजन किया गया। इस मौके पर एक हजार लोगों को निशुल्क फलदार और छायादार पौधों का वितरण कर पौधों की रक्षा एवं पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य पीडीडीयू नगर की विधायक विधायक साधना सिंह और सभासद ने संयुक्त रूप से पौधरोपण करके किया। मौके हुई गोष्ठी में विधायक साधना सिंह ने कहा कि पर्यावरण प्रदूषण से बचाव के लिए पौधरोपण ही एक मात्र उपाय है। कहा कि पौधरोपण ही नहीं उसकी रक्षा भी हम सभी की जिम्मेदारी है। तरूमित्र संस्था के संयोजक बीके सिंह ने कहा कि संगठन की ओर से जगह जगह पौधरोपण किया जाता रहा है लेकिन अब लोगों को निशुल्क पौधे उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि लोग पौधरोपण के प्रति जागरूक हों। पौधे लेने वालों से पौधों की रक्षा का संकल्प भी कराया गया। इस मौके पर समाजसेवी सदानंद दुबे, अनिल गुप्ता गुड्डू, सुषमा तिवारी, रवि वार्ष्णेय, नरेन्द्र अरोड़ा, अनिल केशरी, धर्मेन्द्र जायसवाल, राजू सेठ, चंद्रकांत उर्फ डब्बा तिवारी, वीके राठौड़, प्रदीप, लड्डू, यशोदा केशरी, रेखा वार्ष्णेय, सुधीर घोष मौजूद रहे।